चुनावी मैदान में परिवार आमने-सामने, दादी और पोती के बीच सीधी भिड़ंत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद चुनावों का बिगुल बजते ही ‘दाना घाटों’ वार्ड हॉट सीट बन गया है। दरअसल, यहां मुकाबला राजनीतिक विचारधारा के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों के बीच भी है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने इस वार्ड से रिश्ते में दादी और पोती को एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

शुक्रवार को संगड़ाह स्थित एसडीएम कार्यालय में दोनों प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। दोनों ही प्रत्याशी हरिपुरधार क्षेत्र के टिकरी डसाकना गांव से संबंध रखती हैं। अंकिता ठाकुर भाजपा के दिवंगत दिग्गज नेता सहिराम ठाकुर की पोती और बलबीर ठाकुर की पुत्री अंकिता ठाकुर बीटेक और एमबीए शिक्षित हैं।

भाजपा ने उनकी शिक्षा और युवा ऊर्जा पर भरोसा जताते हुए उन्हें पहली बार चुनावी रण में उतारा है। वहीं, राधा चौहान रिश्ते में अंकिता की दादी लगने वाली कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वे अपने लंबे सामाजिक अनुभव और क्षेत्र में अपनी गहरी पकड़ के दम पर जीत का दावा कर रही हैं।

एक ही परिवार की दो महिलाओं​ के आमने-सामने होने से क्षेत्र का सियासी पारा चढ़ गया है। अब यही चर्चा हो रही है कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस वार्ड में मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CUET UG परीक्षा 11 मई से, परीक्षा केंद्र में इन चीजों​ की रहेगी नो-एंट्री; चेक करें लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया ड्रेस कोड, धार्मिक...

सिरमौर का अनुराग बनेगा सेना में अफसर, 3 असफलताओं के बाद पास की NDA की परीक्षा

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से निकलकर...

हिमाचल में होमगार्ड भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, विभाग ने युवाओं को किया आगाह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग...

दर्दनाक हादसा : आग में झुलसने से नेपाली युवक की मौत

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला के जुब्बल थाना क्षेत्र में एक...