आईआईटी मंडी ने मांगे आवेदन, 12वीं के बाद सीधे प्रबंधन में Post-Graduation करने का मौका

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमबीए कार्यक्रम के तीसरे बैच हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा के बाद सीधे प्रबंधन में स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है।

आईआईटी मंडी का यह कार्यक्रम बीबीए इन एनालिटिक्स (ऑनर्स) और एमबीए इन डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को एकीकृत करता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवसाय प्रबंधन के साथ डाटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उन्नत शिक्षा प्रदान कर उन्हें आधुनिक तकनीक आधारित व्यावसायिक परिवेश के लिए तैयार करना है।

संस्थान ने बताया कि कार्यक्रम की संरचना लचीली रखी गई है, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न चरणों पर मल्टीपल एग्जिट विकल्प उपलब्ध होंगे। तीन वर्ष पूर्ण करने पर बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन एनालिटिक्स तथा चार वर्ष पूरे करने पर बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन एनालिटिक्स (ऑनर्स) की डिग्री प्रदान की जाएगी।

वहीं, पांच वर्षीय पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने पर विद्यार्थियों को इंटीग्रेटेड एमबीए इन डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपाधि मिलेगी।

पात्रता शर्तें

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का जेईई मेन्स 2026 (पेपर-1) में वह न्यूनतम एनटीए स्कोर होना आवश्यक है, जो जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए पात्रता हेतु निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी ने 12वीं कक्षा में गणित और अंग्रेजी विषयों का अध्ययन किया हो तथा सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक 65 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...