फतेहपुर में कच्चा मकान गिरा बाल-बाल बची बुजुर्ग महिला

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

पंचायत फतेहपुर के वार्ड नंबर तीन के बुजुर्ग दंपति का कच्चा मकान बुधबार शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक गिर गया। यह तो शुक्र रहा कि मकान पिछली तरफ गिरा। अन्यथा कमरे में बैठी बुजुर्ग महिला चोटिल हो सकती थी।

स्थानीय युवक हैरी ने बताया कि वह अपने कमरे में सोया हुआ था कि अचानक जोर का धमाका हुआ। जैसे ही खिडक़ी से झांककर देखा तो धूल के गुबारे उठ रहे थे। इतने में ही स्थानीय लोग भी इकठे हो गए व कमरे में से बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला। उक्त मकान हनीफ मोहम्मद का था, जो कि पुराना व जर्जर था,

वहीं पंचायत उपप्रधान करनैल सिंह ने बताया कि उन्हें जैसे ही मकान गिरने की जानकारी मिली, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की है कि घटनास्थल का जायजा लेकर प्रभावित गरीब बुजुर्ग दंपति की मदद की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...