
कांगड़ा – राजीव जसवाल
कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश की ओर से रोजगार संघर्ष यात्रा की शुरुआत की गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने इसकी शुरुआत कांगड़ा के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से की है, दरअसल ये योजना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रहे दिवंगत जीएस बाली की थी और वो इस यात्रा के जरिये हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की एक सूची तैयार करना चाहते थे और अपनी सरकार आने पर उन्हें रोजगार देने का वचन देना चाहते थे,
बावजूद इसके उनके इस दुनिया से गुजर जाने के बाद उनका ये प्रण उन्हीं के साथ चला गया, उसी प्रण को अपनी पार्टी के समक्ष रखते हुये उनके सुपुत्र और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रघुवीर सिंह बाली ने आज उनके जन्मदिवस पर साकार करके उन्हें तोहफ़ा देने का काम किया है,
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद मीडिया से मुख़ातिब होते हुये कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सत्ता में आने से पहले देश के हर बेरोजगार नोजवानों हर साल 2 करोड़ नॉकरी देने का वादा किया था, इस लिहाज़ से आज 16 करोड़ बेरोजगारों को नॉकरी मिलनी चाहिए थी, मगर हक़ीक़त ये है कि 16 लाख को भी नहीं मिल पाई ऊपर से कई लोगों को अपनी नॉकरी से हाथ धोना पड़ा है।
वहीं हिमाचल जैसी छोटी सी स्टेट में सबसे ज़्यादा 8 लाख के करीब पढ़े लिखे युवा बेरोजगार हैं, जबकि भाजपा उनकी कोई मदद नहीं कर रही। इसलिये आज उन्हें इस यात्रा का आगाज करना पड़ा है, और इस यात्रा के दौरान 6 वचन हम लोग बेरोजगार युवाओं से कर रहे हैं कि जैसे ही सत्ता में आएंगे 20 लाख युवाओं को रोजगार या आर्थिक सहयोग देंगे, यात्रा के दौरान पहले फॉर्म भरे जाएंगे फिर उन्हें सत्ता में आने पर रोजगार देने या उनकी आर्थिक मदद करने का वचन दे रहे हैं, इसमें 5 लाख लोगों को सीधी नॉकरी और 15 लाख लोगों को स्टार्टअप फंड देने का वचन देंगे।
वहीं नेशनल हेरॉल्ड मामले में राजीव शुक्ला ने कहा कि ये सरासर गलत हो रहा है, हम कड़े शब्दों में इसकी निंदा करते हैं संसद में भी हमने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक 75 साल की बुजुर्ग और लाचार महिला को टॉर्चर करना कहां तक न्यायोचित है वो भी ऐसे मामले में जिसमेंएक साल 2015 में यही सरकार क्लीन चिट दे रही थी आज वही लोग उनकी अध्यक्ष को कटघरे में खड़ा करके परेशान कर रहे हैं ये अन्याय है।
राजीव शुक्ला ने कहा कि ये वही मोदी सरकार है जो कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान मंहगाई का मजाक उड़ाती थी आज इनसे भयानक मंहगाई हो जाने के बावजूद एक शब्द नहीं बोला जा रहा। उन्होंने कहा कि लोग मंहगाई बेरोजगारी से त्रस्त हो चुके हैं इसलिए निश्चित तौर ओर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और मंहगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाया जायेगा।
