25 जून को मनाया जाएगा काला दिवस – संजीव शर्मा

--Advertisement--

Image

देहरा – आशीष कुमार

भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने यहाँ मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में 25 जून को इतिहास का काला दिवस करार दिया है।

उन्होंने बताया कि 25 जून को आपातकाल का काला दिवस उस समय की इंदिरा गांधी और कांग्रेस की सरकार की तानाशाही, परिवारवाद, सत्ता प्रेम और अवसरवादी सोच और नीतियों के विरोध में लगातार गत 45 वर्षों से मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि 25 जून 1975 को देश के आमजन के अधिकारों को उस वक़्त की इंदिरा सरकार ने दमन कर दिया था। इसलिए आपातकाल को देश के अंदर काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यही नहीँ उस वक़्त मीडिया हाउस की आवाज़ को भी कांग्रेस की दमनकारी नीतियों द्वारा दमन कर दिया है।

यही नहीं देश के लगभग 1,40,000 से ज्यादा सत्याग्रही और विपक्षी नेताओं को रातों-रात जेल में भेज दिया गया था। यही नहीं भारतीय जनता पार्टी के बहुत से वरिष्ठ नेता जिन्होंने उस वक्त की इंदिरा सरकार की नीतियों के विरोध में आवाज उठाई थी जिसमे जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेई और लालकृष्ण आडवाणी जैसे सरीखे नेताओं को भी रातों-रात सलाखों के पीछे पहुंचाया गया था।

वहीं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, महिला नेता श्यामा शर्मा, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा के साथ-साथ महेंद्र सोफ्त और स्वर्गीय जगत सिंह नेगी को भी सरकार के जुल्मों के खिलाफ आवाज उठाने के चलते अन्य जनसंघ नेताओं के संग जेल में भेज दिया गया था।बताते चलें आपातकाल 25 जून 1975 को से लेकर 21 मार्च 1977 तक चला और इस दौरान आम नागरिक को वैचारिक और निजी अधिकारों से महरूम कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि आपातकाल का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस का नेतृत्व देश की सत्ता पर परिवारिक रूप से कब्ज़ा करना था कांग्रेस नेता मानते थे कि देश की सत्ता एक ही परिवार की ही सत्ता है। नेहरू के बाद यदि किसी को सत्ता में बने रहना चाहिए तो इंदिरा गांधी है और उनके पश्चात उनकी अगली पीढ़ी। इसलिए इस परिवारवाद के जहर ने उस वक़्त देश की राजनीति के अंदर दिल्ली में बैठे माँ बेटे के इशारे से पूरे देश को कठपुतली की तरह नाचने पर मजबूर कर दिया था।

यहीँ नहीं उन दोनों का इरादा देश का विकास न कर बल्कि अपने निजी इरादों में कामयाब होने का था।यही कारण है देश के लाखों लोगों ने आपातकाल का दंड कांग्रेस की कारण सहा जिसे आज भी जो जीवंत हैं वो इस दंश को भूल नहीं है।

संजीव ने बताया कि इस आपातकाल के लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी भी माफ नहीं करेगी और इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने इंदिरा गांधी और कांग्रेस की उस वक़्त की दमनकारी, तानाशाही, सत्ता प्रेम और अवसरवादी सोच नीतियों को जन तक पहुंचाने के मण्डल, जिलों सहित पूरे प्रदेश के अंदर आपातकाल को काला दिवस मनाने का कार्यक्रम के आयोजन करने जा रही है।

आपातकाल के समय जेल में रहे सत्याग्रहियों को 25 जून के दिन अपने अपने मंडल और जिला स्तर पर सम्मानित करने का काम करेगी और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्त्ता अपने घर में इस काले दिन के दागों को भुलाने के लिए 5 दीपक जलाने का काम अपने घरों में करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...