बड़ा देव कमरुनाग का सरनाहुली मेला शुरू, हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

हर वर्ष पहली आषाढ़ को मंडी जिले के बड़ा देव कमरुनाग मंदिर मे सरानाहुली मेले का आयोजन 14-15 जून को किया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है व श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने पर देवता के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

कमरुनाग झील के किनारे पहाड़ी शैली में निर्मित कमरुनाग देवता का प्राचीन मंदिर भी है, जहां पत्थर की प्रतिमा स्थापित है। मेले के दौरान जिला के बड़ा देव कमरूनाग के प्रति आस्था का महाकुंभ उमड़ता है।

निसंतान दंपतियों को संतान की चाह हो या फिर अपनों के लिए सुख-शांति और सुख-सुविधा की मनौती, हर श्रद्धालु के मन में कोई न कोई कामना रहती है, जो इसे मीलों पैदल चढ़ाई चढ़कर इस स्थल तक पहुंचा देती है।

बता दें दूर-दूर से आए लोग मनोकामना पूरी होने पर झील में करेंसी नोट, हीरे जवाहरात चढ़ाते हैं। महिलाएं अपने सोने-चांदी के जेवर झील को अर्पित कर देती हैं।

देव कमरुनाग के प्रति लोगों की आस्था इतनी गहरी है कि झील में सोना-चांदी और मुद्रा अर्पित करने की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।

यह झील आभूषणों से भरी है। झील में अपने आराध्य के नाम से भेंट चढ़ाने का भी एक शुभ समय है। मेले में आए लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था भी सुचारू रूप से चलाई जाती है।

कमरूनाग के गुरुदेव ने बताया कि कोरोना महामारी के 2 वर्षो बाद मेले का आयोजन किया गया और इस मेले मे देव कमरुनाग के आर्शीवाद लेने के प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के लोग भी इस मेले में आस्था की डूबकी लगाने पहुंच रहे हैं, उन्होंने देव कमरुनाग से विश्व शांति व सुख समृद्धि की कामना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...