देवभूमी चार धाम यात्रा, भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुले

--Advertisement--

Image

उत्तराखंड, अतुल उनियाल

विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आज सोमवार को प्रातः 5 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अनुष्ठान के बाद खोल दिए गए। मेष लग्न के शुभ संयोग पर मंदिर का कपाटोद्घाटन किया गया। 6 महीने उखीमठ प्रवास के बाद अब बाबा केदारनाथ ऊंचे पहाड़ों पर 6 महीने विराजेंगे। हालांकि इस बार कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से सख्त गाइडलाइन बनाई गई है।

फिलहाल मुख्य रावल के अलावा उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड और केदारनाथ के हक हुकूक धारियों द्वारा चुने गए लोग ही वहां पर पूजा-अर्चना करेंगे। आपको बता दें कि इस बार उखीमठ से बाबा केदारनाथ की डोली को वाहन के जरिए गौरीकुंड तक लाया गया था। गौरीकुंड से बाबा केदारनाथ की डोली शनिवार को केदारनाथ धाम पहुंच गई थी। कपाट उद्घाटन में केदारनाथ मंदिर को करीब 11 कूंटल फूलों से सजाया गया था।

भव्य आरती के साथ ही पूजा अर्चना की गई और 6 महीने के लिए बाबा केदारनाथ यहां विराजमान हो गए। फिलहाल कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शनार्थ नहीं आ पाएंगे। संक्रमण के कम होने के बाद सरकार कुछ नऐ आदेश जारी कर सकती हैं।

इससे पूर्व यमुनोत्री धाम एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुल चुके हैं और श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई सुबह 4 बजकर 15 मिनट मे खोले जाऐंगे |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...