गोर्खाली समाज का पांच दिवसीय होली पर्व हुआ शुरू

--Advertisement--

बकलोह – भूषण गुरुंग

हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले गोर्खाली समाज के लोगो का आज से पांच दिवसीय होली का पर्व शुरू हुआ। ये पांच दिवसीय होली का पर्व पूरे पांच दिन तक मनाया जाता है। आज से सभी घरों के मुख्या सुबह नहा धोकर सब से पहले अपने कुल की देवी औऱ घरों मे रखे हुय देवी देवताओं के पूजन के बाद उनको को लाल रंग का गुलाल अर्पित करते हैं।

साथ ही जो भी मिष्ठान जैसे सैलरोटी, गुजिया, नमकीन, मटर, खजूर, रसगुले, जलेवी के अलावा जो भी अपने घरों मे मिष्ठान बनाया जाता है, उनको सभी देवताओं को चढ़ाने के बाद अपने सभी परिबार के सदस्यों को बिठाकर सभी के माथे में लाल, हरा औऱ पीला रंग का गुलाल का टीका लगाकर होली का पर्व का शुभ आरम्भ किया जाता है।

अपने सभी सगे संबंधियों को घर में न्यौता देकर होली का पर्व को मनाया जाता है। घर में आने वाले सभी रिस्तेदारो को होली का टीका लगाने के बाद सभी का जलपान औऱ मिष्ठान परोसे जाते हैं। अंतिम पांचवे दिन में रात को होलिका दहन के बाद सुबह जमकर होली खेली जाती है।

सभी गॉव के लोग टोलियां बना कर एक दूसरे के घरों में जा जाकर सभी को होली का गुलाल लगाकर गले मिल कर एक दूसरे को बधाई देते हैं और खूब नाच गाना करते हुए सभी लोगो के लिये सभी घरो में जल पान का इंतज़ाम किया जाता है।जलपान करने के बाद सभी होली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुये सभी लोग अपने अपने घरों की ओर चल देते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...