रास्ते की सुविधा ना होने के कारण काला पानी की सजा भुगत रहे ज्वाली के भलोआ वासी

--Advertisement--

रास्ते की सुविधा ना होने के कारण काला पानी की सजा भुगत रहे ज्वाली के भलोआ वासी।

ज्वाली – अनिल छांगू 

हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा की ज्वाली विधानसभा के अंतर्गत भलोआ नामक स्थान पर अब तक सड़क सुविधा ना होने के कारण वहां के वाशिंदे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो चुके हैं ।

आपको बताते चलें कि तकरीबन 450 कनाल जमीन खाली पड़ी है सड़क की सुविधा ना होने के कारण धीरे-धीरे इस गांव के लोग अपने पैतृक घरों को छोड़कर अन्य स्थान पर जाने को मजबूर हो चुके हैं।

एक तरफ देहर खंड पड़ती है तो दूसरी तरफ एक पांव रास्ता है ना तो उस रास्ते पर दो पहिया वाहन और ना ही एंबुलेंस।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कोई बीमार होता है तो हमें पालकी इत्यादि में लेकर उसे तकरीबन 2 किलोमीटर का रास्ता तय करके सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।

और जब भी बरसात का मौसम आता है तो हमें जानवर या इंसान की बलि देनी ही पड़ती है क्योंकि देहर खंड पड़ती है जो कि बरसात के कारण लबालब भरी होती है। उसको पार करते समय व्यक्ति बह भी गए ।

तो वही साधू राम, उधम सिंह, कपूर सिंह, स्वर्ण सिंह, लोकेश कुमार, नारायण सिंह, मलकीत सिंह, पवन सिंह, कुलदीप सिंह, केवल सिंह, भीखम सिंह, भगवान सिंह, राजिन्द्र सिंह, करन सिंह, जसविन्द्र सिंह, लाल सिंह, तरसेम सिंह, जतिन्द्र सिंह, कुलभूषण सिंह, विशाल सिंह इत्यादि का कहना है कि इस जमीन के साथ हार पंचायत, लाहड़ू पंचायत व मरियाणा पंचायत के अंतर्गत यह जमीन आती है।

हमने कई बार मंत्रियों को भी इस बात से अवगत करवाया परंतु अब तक किसी भी सरकार ने यह जहमत नहीं उठाई कि इन लोगों के लिए एक एंबुलेंस रोड़ निकाला जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक बार हमने खुद ही इस रास्ते को बनाने का बेड़ा उठाया था तो वन विभाग ने हमें 14000 का जुर्माना लगाया हालांकि यह सदियों पुराना रास्ता है।

परंतु अब तक सभी राजनीतिक दलों ने राजनीतिक रोटियां ही सेकी और हमें काला पानी जैसा जीवन जीने को मजबूर कर दिया है।

अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले लोकसभा चुनावों में हम चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

तो वहीं लाहड़ू पंचायत के विरेन्द्र सिंह गुलेरिया का कहना है कि भलोआ में जो घर है, उनके लिए देहर खड्ड होने के कारण कोई भी रास्ता नहीं है और स्थानीय व्यक्ति की खड्ड में बहने के कारण मृत्यु भी हुई है।

यहां तक कि रास्ता ना होने के कारण तकरीबन 450 कनाल भूमि बंजर पड़ी है अतः इन लोगों के लिए सड़क सुविधा होना अति आवश्यक है।

दूसरी तरफ हार पंचायत प्रधान चतर सिंह का कहना है कि भलोआ गांव वासियों को रास्ते की कोई भी सुविधा नहीं है और इन्हीं के घरों से देहर खड्ड पार करते समय व्यक्ति पानी में बह भी गया था।

हमारा सरकार से अनुरोध है कि काला पानी जैसा जीवन जी रहे इन लोगों के रास्ते की सुविधा मुहैया करवाई जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...