मनुष्य की सबसे बड़ी भूल, कुछ नहीं करके भी रखता स्वर्ग की चाह

--Advertisement--

श्रीमद् भागवत कथा, रक्कड़, कांगड़ा (हि. प्र.)  

मनुष्य की सबसे बड़ी भूल यह है कि वह करना कुछ नहीं चाहता जबकि स्वर्ग में पहुंचाना चाहता है। हम यह नहीं सोचें की हमारे बारे में लोग क्या कहेंगे।

लोग तो तभी कुछ कहते ही थे जब हम कुछ नहीं कर रहे थे। आनंद के अतिरिक्त परमात्मा के निकट पहुंचने का और कोई द्वार नहीं है।

यदि हमें परमात्म सुख चाहिए तो स्वयं आनंद से भर जाना होगा। हम अगर दुख या चिंता में जी रहे हैं तो इसके लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं भगवान नहीं।

उक्त अमृतवचन परम श्रद्धेय अतुल कृष्ण जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस में रक्कड़ में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हम चाहें तो अपनी जिन्दगी फूलों से भर सकते हैं। हम सरल हो जाएं एक बच्चे की तरह।

हम इंसान से ही नहीं मिल पा रहे हैं तो भला परमात्मा से कैसे मिल सकेंगे। भक्ति में अभी हम स्वयं गंभीर नहीं हैं। जिस दिन मन से प्रभु की ओर चल पड़ेंगे उस दिन से उन अनंत का महाप्रसाद मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

अतुल कृष्ण ने कहा कि प्रभु नाम का दिया जला लेने से शरीर रूपी महल में प्रकाश हो जाता है। भगवान के नाम से जन्म-जन्मान्तर की दरिद्रता सदा के लिए ही मिट जाती है। ईश्वरीय प्रेम के आगे संसार के सारे वैभव तुच्छ हैं। जीवन में सारवस्तु एक प्रभु ही हैं। बिना भगवान के सारा संसार शून्य के समान है।

आज कथा में पूतना का उद्धार, शकटासुर एवं तृणावर्त का वध, कुबेर के पुत्रों पर कृपा, माखन चोरी, ब्रह्मा जी के मोह को दूर करना, चीर हरण एवं श्रीगिरिराज पूजन का प्रसंग श्रोताओं ने अत्यंत ही श्रद्धा से सुना। भगवान को 56 भोग भी अर्पित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...