छोटी काशी में जमकर उड़ा गुलाल, सेरी मंच पर डीजे की धुन पर झूमा शहर, भगवान श्रीकृष्ण संग भी खेली होली

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

सदियों पुरानी परंपरा को निभाते हुए हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी के लोगों ने होली का त्यौहार एक दिन पहले मनाकर जमकर गुलाल उड़ाया। बता दें कि मंडी जिला में रियासतकाल से ही होली के त्यौहार को एक दिन पहले मनाने की परंपरा रही है।

nws18

यहां शैव और वैष्णव का अनूठा संगम है जिस कारण यहां होली का त्यौहार एक दिन पहले ही मनाया जाता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए छोटी काशी मंडी के लोगों ने गुरुवार को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया। हर गली-मुहल्ले में लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हुए नजर आए।

news18

गली मुहल्लों में लोग डीजे की धुनों पर जमकर थिरके। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इस पर्व को बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। सामूहिक कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के सेरी मंच पर आयोजित किया गया।

सामूहिक कार्यक्रम का नजारा इस बार कुछ हटकर देखने मिला। इस बार आयोजन का और ज्यादा विस्तार करते हुए बेहतरीन डीजे और व्यवस्थाएं रखी गई थी, जिसका लोगों ने पूरा आनंद उठाया।

nes18

यहां लोग सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक डीजे की धुनों पर जमकर थिरके और जमकर गुलाल उड़ाया। इसके साथ ही लोग राज माधव मंदिर भी गए और वहां विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को गुलाल लगाया।

news18

गौरतलब है कि राज माधव राय को मंडी शहर का राजा कहा जाता है इसलिए होली का त्यौहार इन्हें रंग लगाए बिना अधूरा माना जाता है। इसी परंपरा को निभाने के लिए लोग मंदिर पहुंचे और गुलाल लगाया।

news18

लोगों ने बताया कि मंडी की होली का उन्हें वर्ष भर बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि यह एक ऐसा पर्व है जिसमें लोग अपनी परंपराओं का भी निर्वहन करते हैं और सामूहिक रूप से भी इसके आयोजन में शामिल होकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं।

news18

इस मौके पर जिला के दो उपमंडल करसोग और सरकाघाट को छोड़कर बाकी पूरे जिला में स्थानीय अवकाश रहा। सभी सरकारी कार्यालय बंद रहे और लोगों ने जमकर होली मनाई। धर्मपुर और करसोग उपमंडलों में होली का त्यौहार 14 मार्च को मनाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...