जनजातीय क्षेत्र पांगी की बेटी “मनीषा” बनी न्यूरो सर्जन, विधायक ने दी बधाई

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गूरूंग 

जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी की बेटी मनीषा न्यूरो सर्जन बनी है। पांगी घाटी के ग्राम पंचायत करयूनी के सेरी गांव के रहने वाले रूप सिंह के घर में जन्मी डॉक्टर मनीषा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ये पांगी घाटी के लिए गर्व की बात है।

डॉ. मनीषा अब वह मेडिकल कॉलेज तमिलनाडु में 3 साल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बड़े स्वास्थ्य संस्थान में अपनी सेवाएं देगी। मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता वह गुरुजनों को दिया है।

भरमौर–पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर जनक राज ने डॉ मनीषा का चयन न्यूरोसर्जन में होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा ये गर्व की बात है कि जिले की पहली महिला डॉक्टर मनीषा का चयन न्यूरोसर्जन के लिए हुआ है।

बता दें कि डॉक्टर मनीषा इससे पहले मेडिकल कॉलेज चंबा में सीनियर रेजिडेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। बेटी की इस उपलब्धि पर माता-पिता वह परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर है।

डॉक्टर मनीषा का चयन न्यूरोसर्जन में होने पर मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉक्टर एसएस डोगरा ने बधाई दी है। इसके अलावा घाटी के लोगों ने भी डॉक्टर मनीषा को बधाई दी है।

फरीदकोट कॉलेज से MBBS

डॉ. मनीषा सरकारी स्कूलों से प्राथमिक स्तर की पढ़ाई करने के बाद जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल से 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट पंजाब से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की।

मेडिकल कॉलेज टांडा से एमएस की पढ़ाई की। मौजूदा समय में डॉ. मनीषा करीब डेढ़ साल से मेडिकल कॉलेज चंबा में अपनी सेवाएं दे रही थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...