सेक्टर ऑफिसर शमशेर राणा और टीम ने दी स्पोर्ट्स किट और 21 हजार की नकद राशि, स्पीकर के समक्ष उठाएंगे गर्ल्स स्कूल में बॉलीवाल कोर्ट पक्का करने की मांग।
सिहुंता – अनिल संबियाल
सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिहुंता में आयोजित भटियात जोन की चार दिवसीय छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल प्रदर्शन करने वाली गर्ल्स स्कूल सिहुंता के विजेताओं का सोमवार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस सिहुंता सेक्टर के अध्यक्ष शमशेर राणा, सिहुंता पंचायत के प्रधान अनिल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करने की रस्म भी अदा की।
उन्होंने खंड स्तर पर बॉलीवाल में अव्वल प्रदर्शन करने वाली टीम को स्पोर्ट्स किट देने के साथ 21 हजार की नकद राशि देकर खिलाडियों का हौंसलाफजाई की। उन्होंने आश्वासन दिया कि विदेश दौरे से वापस आने के बाद गर्ल्स स्कूल में बॉलीवाल कोर्ट पक्का करने की मांग उठाई जाएगी।

गौरतलब है कि वालीबाल के फाइनल में राजकीय कन्या उच्च पाठशाला सिहुंता की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगढार को हराया था । खो-खो के फाइनल में बलेरा ने ककीरा को हराया। बैडमिंटन में रायपुर विजेता व नगाली उपविजेता रहा।
कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग में बनेटा की स्नेहा विजेता व अवाहं की सुरेखा उपविजेता रही। 53 किलोग्राम में परछोड की महक ने साहला की सविता को हराया। 55 किलोग्राम में रायपुर की स्नेहा ने साहला की मोहित कुमारी को हराया। 57 किलोग्राम में नैनीखड्ड की मंजनी ने साहला की मुस्कान को हराया।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर सिहुंता पंचायत के पूर्व प्रधान रिंकू मेहरा, एनएसयूआई नेता अजय ठाकुर समेत स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।

