दर्दनाक हादसा, स्कूल से लौट रहे 4 साल के बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर…मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के अगलौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक बाइक सवार ने चार वर्षीय स्कूली छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मासूम की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक,  मृतक बच्चे की पहचान वेदांश पुत्र संजीव कुमार निवासी तलेहड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वेदांश अपनी माता के साथ स्कूल से छुट्टी के बाद घर पैदल लौट रहा था। जैसे ही वे अगलौर के पास सडक पर चल रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल सवार ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को तुरंत बंगाणा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बाइक चालक मदद करने के बजाय मौके से भाग निकला। वहीं, आसपास मौजूद एक दुकानदार ने बाइक का नंबर नोट कर लिया।

एसपी सचिन हिरेमठ के बोल

एसपी सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बाइक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इस जिले में उगता है खास आलू, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

हिमाचल प्रदेश में आलू की खेती कई क्षेत्रों में...