मैक्लोडगंज के पास गलू में पुलिस ने कैंपिंग साइट पर पकड़ी 44 बोतल शराब

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत गलू में कैंपिंग साइट पर अपने पर्यटकों के लिए अवैध रूप से शराब रखने वाले कैंपिंग साइट संचालक के पास से 42 बोतल बीयर व दो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक मैक्ललोडगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि गलू स्थित एक कैंपिंग साइट जिसका संचालन धर्मकोट निवासी रोहन कर रहा है। उक्त कैंपिंग साइट पर अपने लोग मेहमानों एवं पर्यटकों को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है।

सूचना के आधार पर जब पुलिस ने दबिश दी तो मौके से 31 हजार 500 मिली लीटर यानि 42 बोतल बीयर और दो बोतल अंग्रेजी शराब पकड़ी। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डा. खुशहाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि कैंपिंग साइट में कोई भी संचालक न तो शराब रख सकता है और न ही अपने मेहमानों को पिला सकता है। इसके लिए संचालक को आयकर विभाग से जारी होने वाली अस्थायी लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है। ऐसे लोगों को भविष्य में भी कार्रवाई होती रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...