टैंक में डूबने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत जीहण पंचायत के बड़ेत्तर गांव में सोमवार देर शाम को पानी में डूबने से 5 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार देर शाम बालक का शव घर के आंगन में बने पानी के टैंक से मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार आदविक पुत्र अनूप सोमवार शाम के समय अपने छोटे भाई के साथ आंगन में खेल रहा था और आंगन में ही पानी का टैंक बनाया हुआ था. जिसका ढक्कन हटने के बाद आदविक सीधा पानी में गिर गया तो उसक ा भाई दादी के पास गया और भाई के गिरने की बात बताई,

परंतु टैंक गहरा होने के कारण दादी बेबस थी और शोर मचाने पर गांव के लोग इक_ा हुए और पुलिस को सूचना दी. जिस पर थाना प्रभारी योगराज चंदेल की अगुवाई में पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और बच्चे को पानी के टैंक से निकाला तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था।

बच्चे की मां खेतों में घास लेने गई हुई थी जबकि पिता बाहर नौकरी करते हैं। समाचार लिखने से कुछ ही समय पूर्व बालक का शव पानी के टैंक में पाया गया है. जिसे लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है। क्षेत्र में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...