हिमखबर डेस्क
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई को छठी कक्षा की हिमाचल की लोक संस्कृति एवं योग विषय की परीक्षा होगी। सरकार ने इस शैक्षणिक सत्र से छठी कक्षा तक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई आरंभ कर दी है।
समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) ने परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र हिंदी माध्यम में ही छपवा कर स्कूलों को भेज दिया है। मामला सामने आने के बाद दोबारा प्रश्न पत्र छापने के आदेश जारी किए हैं।
इसके बाद जिला परियोजना अधिकारी इसे तुरंत सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों व संबंधित स्कूलों तक परीक्षा आरंभ होने से पहले पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।
अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को प्रश्नों को समझने और उत्तर लिखने में कठिनाई न हो, इसके लिए उन्हें परीक्षा में 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

