शाहपुर: पुहाड़ा और चंबी पुलों पर लगेगी मेटल फेंसिंग

--Advertisement--

आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : केवल सिंह पठानियां

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सिहवाँ से रजोल तक निर्माणाधीन फोरलेन परियोजना की प्रगति और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई।

बैठक में उपमुख्य सचेतक ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण के दौरान बनाई गई कूल्हों में पानी की समुचित निकासी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को धान की खेती में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था, आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मशीनरी उपलब्ध रखने तथा उसकी सूची शीघ्र प्रशासन को सौंपने के निर्देश भी दिए।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सिहवाँ से रजोल तक सड़क के दोनों ओर वर्षा से बचाव के लिए रैन शेल्टर बनाए जाएंगे। वहीं पुहाड़ा एवं चंबी पुलों पर आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों ओर मेटल फेंसिंग लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण केवल विकास का प्रतीक नहीं, बल्कि इसमें किसानों, राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।एनएचएआई अधिकारियों ने बैठक में दिए गए सभी सुझावों और निर्देशों का समयबद्ध पालन करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर क्षेत्र में एनएचएआई द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में एनएचएआई का योगदान महत्वपूर्ण और प्रशंसनीय है। उन्होंने अधिकारियों का धन्यवाद भी व्यक्त किया।

ये रहे उपस्तिथ

बैठक में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज जसवाल, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित शर्मा, डीएफओ अमित शर्मा, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर, एनएचएआई के रोहित ठाकुर, संदीप गर्ग, जितेंद्र एवं अरुण, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, एसएचओ शाहपुर राजेंद्र सिंह तथा उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय , निदेशक बीओडी एचआरटीसी विवेक राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...