फाइन आर्ट्स शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 82 चयनित; 36 पद खाली

--Advertisement--

फाइन आर्ट्स शिक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है, भर्ती प्रक्रिया में 82 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जबकि पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण 36 पद खाली रह गए, उम्मीदवार संबंधित भर्ती एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में फाइन आर्ट्स के शिक्षकों 118 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26033 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 152 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 128 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 106 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 24 सितंबर को दस्तावेजों की जांच के बाद 82 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण 36 पद खाली रह गए हैं। इनमें सामान्य वर्ग का एक, सामान्य ईडब्ल्यूएस वर्ग के 8, सामान्य (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) का एक, ओबीसी 10, ओबीसी बीपीएल 4, एससी 7, एससी बीपीएल 3, एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक और एसटी का एक पद शामिल हैं।

सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की नियुक्तियों का लक्ष्य : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों...

पति के सामने नवविवाहिता से गैंगरेप, दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जाते समय वारदात

दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जा रही एक नवविवाहिता...