सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की नियुक्तियों का लक्ष्य : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की नियुक्तियों का लक्ष्य रखा गया है, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस संबंध में जानकारी दी, इससे शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की उम्मीदें बढ़ सकती हैं, खेलों में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर, धर्मपुर कॉलेज में बहुद्देशीय हॉल के लिए दो करोड़ देने की घोषणा।

धर्मपुर /मंडी, 19 अक्टूबर – हिमखबर डेस्क

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में शिक्षा विभाग में लगभग 10 हजार नियुक्तियां की जा चुकी हैं, जबकि इस वर्ष पांच हजार अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्तियां करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होने पर कुल नियुक्तियों का आंकड़ा लगभग 15 हजार तक पहुंच जाएगा। सरकार का प्रयास है कि विद्यार्थियों को विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो।

शिक्षा मंत्री सोमवार को मंडी जिला के सिद्धपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 67वीं राज्यस्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों और तीन खेल छात्रावासों की लगभग 650 छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, ठोडो और कुराश सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

रोहित ठाकुर ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। प्रदेश की बेटियां खेलों के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और अपनी प्रतिभा से हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाना आवश्यक है, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के अधिक अवसर मिल सकें।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर 48 पदक हासिल किए। विभाग का लक्ष्य पदकों की संख्या को पहले 60 और उसके बाद 100 तक पहुंचाना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है।

विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शुभारंभ

शिक्षा मंत्री ने धर्मपुर क्षेत्र में शैक्षणिक और खेल सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शुभारंभ किया। उन्होंने राजकीय उच्च पाठशाला बहरी में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित बैडमिंटन स्पोर्ट्स क्लब का उद्घाटन किया। इस क्लब में जिम की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है, जिससे विद्यार्थियों को खेलों और शारीरिक फिटनेस के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे।

उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिद्धपुर में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुद्देशीय हॉल का उद्घाटन करने के साथ हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पुस्तक वितरण, सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र तथा नवनिर्मित परीक्षा भवन का भी शुभारंभ किया।

धर्मपुर में स्कूल शिक्षा बोर्ड का पुस्तक वितरण, सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, शिक्षकों और पुस्तक विक्रेताओं को सुविधा मिलेगी। इस केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध करवाने के साथ शिक्षा और परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की जाएंगी। धर्मपुर में स्थापित यह बोर्ड का 25वां पुस्तक वितरण केंद्र है। इससे पहले क्षेत्र के विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकों के लिए भोरंज स्थित केंद्र पर निर्भर रहना पड़ता था।

केंद्र के माध्यम से पंजीकृत पुस्तक विक्रेताओं को पुस्तकों की आपूर्ति भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त शिक्षकों को नवीनतम पाठ्यक्रम, आदर्श प्रश्नपत्रों, शैक्षणिक सुविधाओं और प्रशिक्षण संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों की जानकारी देकर इसके प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहयोग किया जाएगा। इससे धर्मपुर क्षेत्र में शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं अधिक सुलभ होंगी।

खेल सुविधाओं के विकास के लिए धनराशि देने की घोषणा

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में बहुद्देशीय हॉल के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिद्धपुर के खेल मैदान के विकास के लिए 25 लाख रुपये उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

उन्होंने टिहरा और बनेरड़ी के खेल मैदानों के विकास के लिए भी चालू वित्त वर्ष में धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए 15 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करना जरूरी है। सरकार विद्यालयों और महाविद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सकें।

शिक्षा मंत्री ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्रा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी, मेहनत और खेल भावना है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सीबीएसई पैटर्न पर स्कूल शुरू होने से लोगों में विश्वास बढ़ा है। इससे ग्रामीण परिवारों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकाघाट, मंडप, सुजाओ पिपलू, गद्दिधार और मढ़ी

ग्रामीण क्षेत्रों में सीबीएसई पैटर्न पर स्कूल शुरू होने से लोगों में विश्वास बढ़ा है। इससे ग्रामीण परिवारों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। भविष्य में इस व्यवस्था का आकलन कर इसे आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता पर चिंता जताते हुए कहा कि केवल स्कूलों की संख्या बढ़ाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देना भी जरूरी है। उन्होंने खेल सुविधाओं के विकास और वॉलीबॉल तथा बास्केटबॉल जैसे खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर पूर्व विधायक बिलासपुर तिलक राज शर्मा, वरिष्ठ नेता डॉ जय कुमार आजाद,गणमान्य, धर्मपुर प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related