Home अपराध पति के सामने नवविवाहिता से गैंगरेप, दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जाते...

पति के सामने नवविवाहिता से गैंगरेप, दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जाते समय वारदात

1132

दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जा रही एक नवविवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, वारदात के समय महिला का पति भी उसके साथ था, मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच से जुड़ी जानकारी की प्रतीक्षा है।

हिमखबर डेस्क

नवरात्र के बीच एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया है। पति के साथ दुर्गा पूजा के लिए जा रही एक नवविवाहिता से गैंगरेप की घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के लिए पति के साथ जा रही एक नवविवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पड़ोसी शिवहर जिला के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र का नवदंपती मां दुर्गा की पूजा के लिए मधुबन आ रहा था। इसी दौरान बंजरिया गांव के सरेह के पास कुछ युवकों ने उन्हें कथित तौर पर रोक लिया। आरोप है कि दंपती के साथ मारपीट करने के बाद नवविवाहिता को पास के बागीचे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मधुबन थाना पुलिस ने पीडि़ता के बयान के आधार पर कांड संख्या 363/26 दर्ज कर जांच शुरू की। श्यामपुर भटहां थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपित शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला के निवासी बताए हैं।

पीडि़ता को मोतिहारी सदर अस्पताल में चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उसकी जांच और उपचार के लिए अस्थि रोग, दंत रोग तथा स्त्री रोग विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। इस दौरान आवश्यक नमूने और कपड़े एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

गिरफ्तार आरोपितों की चिकित्सकीय जांच के लिए भी शल्य चिकित्सा, अस्थि रोग और दंत रोग विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here