चार दिन से था लापता, घर के पास मिला शख्स का शव; जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

पिछले चार दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव उसके घर से करीब 200 मीटर दूर बरामद हुआ है, शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पिछले चार दिन से लापता व्यक्ति का शव घर से करीब 200 मीटर दूर मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के बल्ह क्षेत्र के सयोशी गांव का है। मृतक की पहचान रमेश चंद (55), पुत्र भूप सिंह, निवासी गांव सयोशी (डाकघर दियारगी, तहसील बल्ह) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश चंद बीते 14 अक्टूबर से अचानक लापता हो गए थे।

परिवार ने आसपास के क्षेत्रों में उनकी लगातार तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। 16 अक्तूबर को परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं, रविवार को उसकी तलाश के दौरान घर से करीब 200 मीटर दूर ही उसका शव पड़ा हुआ मिला।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला मंडी की विशेषज्ञ टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

एसपी विनोद कुमार के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की नियुक्तियों का लक्ष्य : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों...

पति के सामने नवविवाहिता से गैंगरेप, दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जाते समय वारदात

दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जा रही एक नवविवाहिता...