सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस, संतुलन और टीम भावना का लोहा मनवाते हुए हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। कारगिल विजय दिवस को समर्पित व्हील्स ऑफ वैलर: संचार शक्ति अभियान के तहत सेना के कोर ऑफ सिग्नल्स की प्रसिद्ध डेयर डेविल्स टीम ने एक नया विश्व रिकॉर्ड प्रयास दर्ज किया है।

सेना के 10 जांबाजों ने महज 2 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दुनिया की सबसे ऊंची और लंबी राजमार्ग सुरंग अटल टनल को पार करने का यह असाधारण कारनामा कर दिखाया है। यह साहसिक प्रदर्शन 1 जुलाई को किया गया था।

जानकारी के अनुसार समुद्र तल से 10,075 फुट की ऊंचाई पर स्थित 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल को इन जांबाजों ने मात्र 9 मिनट 47.97 सैकेंड में पार कर लिया।

चलती हुई सिर्फ दो मोटरसाइकिलों पर 10 जवानों का एक साथ सवार होना और तेज गति से सुरंग को पार करना, उनके उच्च स्तरीय कौशल, धैर्य और गजब के शारीरिक व मानसिक संतुलन को दर्शाता है। इस ऐतिहासिक और जोखिम भरे कारनामे को सुरक्षित व अनुशासित तरीके से अंजाम देने के लिए कई एजैंसियों ने मिलकर काम किया।

स्थानीय प्रशासन, हिमाचल प्रदेश पुलिस, सीमा सड़क संगठन, प्रोजैक्ट योजक, प्रोजैक्ट दीपक और 38 बीआरटीएफ के बेहतरीन समन्वय और सहयोग के चलते इस पूरे आयोजन को बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका।

सिग्नल ऑफिसर-इन-चीफ एवं कर्नल कमांडैंट सेना मैडल लैफ्टिनैंट जनरल विवेक डोगरा ने बताया कि सभी एजैंसियों के उत्कृष्ट समन्वय, स्थानीय प्रशासन और सीमा सड़क संगठन के सहयोग ने इस विश्व रिकॉर्ड प्रयास को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह उपलब्धि हमारे जवानों के साहस और अनुशासन का प्रतीक है। कोर ऑफ सिग्नल्स के इन जांबाजों द्वारा स्थापित किया गया यह रिकॉर्ड न केवल भारतीय सेना की क्षमता को दर्शाता है, बल्कि देश के उन वीर सपूतों को भी एक सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...