मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोत की कोठी में मिड डे मील कार्यकर्ता के रिक्त पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

अध्यक्ष स्कूल प्रबंधन समिति मधु बाला ने जानकारी देते हुए बताया कि मिड डे मील योजना के अंतर्गत कार्यों के सुचारू संचालन हेतु ग्राम पंचायत-वार्ड के पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी अपना आवेदन-पत्र दिनांक 6 जुलाई तक आवश्यक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियों सहित स्कूल प्रबंधन समिति, राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोत की कोठी के नाम प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के दौरान बीपीएल अथवा निम्न आय वर्ग से संबंधित परिवारों के अभ्यार्थियों, विधवा, परित्यक्ता अथवा अन्य निराश्रित महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के अभ्यार्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

इसके अतिरिक्त ऐसे परिवारों के अभ्यार्थियों को वरीयता दी जाएगी, जिनका कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत न हो। अभ्यार्थी का संबंधित ग्राम पंचायत अथवा स्थानीय निकाय के वार्ड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य होगा।

अभ्यार्थियों को आवेदन-पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतियां संलग्न करनी होंगी।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यार्थी राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोत की कोठी में संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

राष्ट्रीय मंच पर चमकीं हमीरपुर की सरपंच लता देवी, संसद की कार्यवाही देखने का मिला गौरव

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जनपद की ग्राम पंचायत बलोह की सरपंच...