शाहपुर में राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ, विधायक केवल सिंह पठानियां ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

--Advertisement--

कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानियां

शाहपुर, 13 जून – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कल्याड़ा स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश स्टेट पॉवर लिफ्टिंग, बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का शुभारंभ शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक, पॉवर लिफ्टिंग ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष तथा हिमाचल प्रदेश पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष केवल सिंह पठानियां ने बतौर मुख्यातिथि किया। इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने खिलाड़ियों की सम्मान राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। ओलंपिक एवं पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं की राशि 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं की राशि 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि कल्याड़ा इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तीन कोच और दो अटेंडेंट नियुक्त किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को खेलों की बेहतर सुविधाएं मिल सकें तथा वे बुरी संगत से दूर रहकर खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हों।

विधायक ने कहा कि इस इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण मुख्यमंत्री महोदय द्वारा किया गया था और उसके बाद आज पहली बार यहां इस स्तर का बड़ा आयोजन हो रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान विधायक केवल सिंह पठानियां ने कल्याड़ा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के लिए भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस राशि से यहां एक भव्य ओबीसी भवन का निर्माण करवाया जाएगा, जिसका शिलान्यास शीघ्र किया जाएगा।

फिटनेस फर्स्ट द जिम, रैत एवं हिमाचल प्रदेश पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन (एचपीपीए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह राज्य स्तरीय चैंपियनशिप प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच बनी हुई है। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लगभग 200 प्रतिभागी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

हिमाचल पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव ध्रुव सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए दो दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश में पॉवर लिफ्टिंग को नई पहचान मिली है।

हिमाचल पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन एवं स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा मुख्यातिथि को शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया स्थानीय स्कूल के बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर हिमाचल पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव अजीत सिंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा के प्रधानाचार्य सुमन, सहायक अभियंता लोक निर्माण बलवीत दियोलिया, स्थानीय प्रधान सुशील कुमार, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, अजय चौधरी,शेर सिंह, पुष्पा देवी, निशा, सपना देवी, संजय शर्मा, संजीव पटियाल, स्कूल स्टाफ सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक एवं प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 जून को हिमाचल प्रदेश में होगा मेगा मॉक ड्रिल, कांगड़ा के उपमंडलों में 12 घंटे चलेगा अभ्यास

धर्मशाला, 13 जून - हिमखबर डेस्क आपदा प्रबंधन की तैयारियों...

असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पांच जवान शहीद

हिमखबर डेस्क भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान असम के...

देश के लिए बड़ी खुशखबरी, 929 हुआ लिंगानुपात, बेटी बचाने और पढ़ाने के आए सुखद परिणाम

हिमखबर डेस्क सरकार की विभिन्न योजनाओं और प्रयासों से देश...