काम के दौरान करंट लगने से प्लंबर की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रागपुर क्षेत्र के मसोट गांव में गुरुवार सुबह प्लंबिंग का काम करते समय करंट लगने से 45 वर्षीय प्लंबर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुंवरजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव टियालू, अपर प्रागपुर के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार कुंवरजीत सिंह पेशे से प्लंबर थे और पिछले कई वर्षों से इसी कार्य के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह मसोट स्थित एक घर में प्लंबिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना देहरा की टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की।

एडिशनल एसपी देहरा नवदीप सिंह के बोल

एडिशनल एसपी देहरा नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। करंट लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हुई।

प्रधान रमेश पटियाल के बोल

प्रधान रमेश पटियाल ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...