पशु चराने जंगल में गई थी महिला, रास्ते में हुआ ये हादसा और चली गई जान

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

विकास खंड मैहला की घलून पंचायत में एक महिला की खाई में गिरकर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान निम्मो देवी (40) पत्नी अशोक कुमार निवासी गांव अगाहर जिला चम्बा के तौर पर की गई है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बुधवार शाम को निम्मो देवी पशु चराने के लिए घर के साथ लगते जंगल में गई थी। इस दौरान रास्ते में पांव फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। निम्मो देवी को ढांक से गिरता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों को सूचित किया।

सूचना मिलते ही परिजनों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से निम्मो देवी को ढांक से उठाकर वाहन के माध्यम उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर सदर पुलिस थाना से टीम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान और आरंभिक जांच के आधार पर बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

एसपी विजय कुमार सकलानी के बोल

एसपी विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...