अटल टनल के पास बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पुल की सरियों में फंसी स्कॉर्पियो…34 वर्षीय युवक की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कुल्लू-मनाली में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक टूरिस्ट की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राजस्थान के सीकर निवासी कैलाश (34) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब टूरिस्ट मनाली से लाहौल जा रहे थे।

रात करीब 10 बजे अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से निकलने के ठीक बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और निर्माणाधीन पुल की सरियों में फंस गई। कहा जा रहा है कि तेज रफ़्तार के कारण ड्राइवर मोड़ पर गाड़ी नहीं संभाल पाया और नदी पर बन रहे एक पुल से टकरा गया।

सिसु स्टेशन हाउस ऑफिसर मुकेश राठौर के बोल

सिसु स्टेशन हाउस ऑफिसर मुकेश राठौर ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर निवासी आदित्य और सीकर निवासी राजेंद्र व सिद्धार्थ (ड्राइवर) के तौर पर हुई है।

वहीं, मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है और परिवार को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने टूरिस्ट से पहाड़ों पर रात में यात्रा करने और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से बचने की अपील की है, खासकर मानसून के दौरान जब सड़कें फिसलन भरी होती हैं और विज़िबिलिटी कम होती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...