काँगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार 6 से 10 जुलाई तक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के केवल पुरूषों के 150 पद  पद भरे जाने प्रस्तावित हैं।

इन पदो हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं व इससे ऊपर रखी गई है तथा  आयु 19 से 40 वर्ष तक रखी गई है। इन पदों हेतु कंपनी नियमित रूप से आवेदकों का चयन करेगी और उन्हें 17 हज़ार 500 से 23 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएँगी।

उन्होंने बताया कि सभी आवेदक साक्षात्कार के लिए अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर

  • 6 जुलाई को उप रोज़गार कार्यालय ज्वालाजी में,
  • 7 जुलाई को उप रोज़गार कार्यालय नगरोटा बगवां में,
  • 8 जुलाई उप रोज़गार कार्यालय नूरपुर में,
  • 9 जुलाई उप रोज़गार कार्यालय फतेहपुर में
  • तथा 10 जुलाई जिला रोज़गार कार्यायल पालमपुर में प्रातः 11 बजे़ पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य भत्ता देय नहीं होगा। विभागीय साईट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है।

सभी इच्छुक आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 85580.62252 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...