वन विभाग में रखे जाएंगे रिटायर्ड नायब तहसीलदार, कानूनगो-पटवारी, आवेदन 20 तक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

वन वृत्त हमीरपुर में वन भूमि के सर्वे, निशानदेही, राजस्व रिकॉर्ड की अपडेशन और वन भूमि से संबंधित अन्य मामलों को सुलझाने के लिए राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारियों की सेवाएं ली जाएंगी।

वन वृत्त हमीरपुर के अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा ने बताया कि इन कार्यों के लिए एक सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार, एक सेवानिवृत्त कानूनगो और 3 सेवानिवृत्त पटवारी फिक्स मासिक मानदेय आधार पर रखे जाएंगे।

  • नायब तहसीलदार को 60 हजार, कानूनगो को 50 हजार और पटवारियों को 40 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।
  • आवेदक की आयु पहली जुलाई 2026 को 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • उसने राजस्व विभाग में कम से कम 5 वर्ष तक सेवाएं दी हों और उसके खिलाफ कोई भी केस या अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए।
  • इन पदों के लिए 20 जुलाई तक वन वृत्त कार्यालय हमीरपुर में आवेदन किया जा सकता है।
  • आवेदन पत्र के साथ सरकारी अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र अवश्य संलग्न किया जाना चाहिए।

अरण्यपाल ने बताया कि इन सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा में तैनात किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र, नियम एवं अन्य शर्तों की जानकारी वन वृत्त कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त की जा सकती है। इसे वन विभाग की वेबसाइट https://hpforest.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-223217 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...