मंजू शर्मा को न्याय दिलाने का बंटी सराजी और संजय चौहान को मिला ईनाम, कुल्लू पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

​हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में क्षेत्रीय अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला मंजू शर्मा (रजनी शर्मा) की मौत के बाद धरना-प्रदर्शन करने के आरोप में बंटी सिराजी और संजय चौहान पर कुल्लू पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले में सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

कुल्लू पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई को शाम 7:42 बजे एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बंटी सराजी और संजय चौहान पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 132, धारा 189(1) औऱ धारा 191(2) के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता हीरा लाल बोध ने पुलिस को शिकायत दी थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बंटी सराजी ने फेसबुक पर एफआईआर की कॉपी शेयर करते हुए लिखा कि हिमाचल सरकार का आभार, मंजू शर्मा जैसी बहनों को न्याय दिलाने का इनाम। FIR हमें और छोटे भाई संजय चौहान को। धन्यवाद पुलिस प्रशासन, धन्यवाद स्वास्थ्य मंत्री, सत्यमेव जयते।

संजय चौहान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया और कहा कि दो लोगों पर केस दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई हिमाचल के स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ नहीं, बल्कि केवल एक महिला डॉक्टर और दो नर्सों के खिलाफ थी। हमने कोई तोड़फोड़ नहीं की, हमने किसी डॉक्टर को डराया धमकाया नहीं था।

क्या है मामला

मंडी की बालीचौकी की महिला मंजू की 21 जून को कुल्लू अस्पताल में मौत हो गई थी। महिला की डिलीवरी के बाद बेटी हुई थी हालांकि, बाद में उसकी मौत हो गई। आरोप है कि महिला डॉक्टर और दो नर्सों ने मंजू के साथ बदसलूकी की।

इस वजह से 29 और 30 जून को बड़ा प्रदर्शन किया गया। इस मामले में डॉक्टर और एक नर्स को सस्पेंड किया गया था। मामले को लेकर कुल्लू के डॉक्टरों ने भी सीएम को डीसी के जरिये मेमोरेंडम सौंपा था और 1 जुलाई को विरोध भी किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...