21 जून को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में होगी नीट परीक्षा: एडीसी

--Advertisement--

धर्मशाला, 19 जून – हिमखबर डेस्क

नीट की परीक्षा 21 जून को कांगड़ा जिला के 12 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने आज शुक्रवार को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए रखी गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अवसर पर केंद्र प्रभारियों को परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जरूरी टिप्स भी दिए गए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से परीक्षाओं के संचालन का काम पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों से उचित व्यवस्था समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं जबकि इस बार आईटीबीपी भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल रहेगी।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नीट की परीक्षा दोपहर दो बजे से सांय 5ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी जबकि विशेष रूप से सक्षम परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा, ऐसे परीक्षार्थियों की परीक्षा 6ः20 बजे समाप्त होगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी 11 बजे से 1ः30 बजे तक परीक्षा हाॅल में प्रवेश कर सकते है। उन्होंने सभी परीक्षार्थिंयों से अपील की कि समय से परीक्षा केन्द्र पहुंच जाएं ताकि एंट्री गेट पर किसी तरह की भीड़ न लगे।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे तथा जैमर लगाना भी सुनिश्चित किया जाएगा और परीक्षा केंद्र की सभी व्यवस्थाओं के साथ-साथ समस्त परीक्षार्थियों की वीडियो रिकाॅर्डिंग भी की जाएगी। प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं के स्थानांतरण पर मोबाइल ऐप के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी।

  • अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय केंद्र मोहली खानियारा,
  • राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगबां केंद्र दो ग्राउंड फ्लोर,
  • राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला सेंटर दो ओल्ड ब्लाक,
  • राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगबां केंद्र-एक दूसरा फ्लोर,
  • राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला आर्ट्स ब्लाक,
  • राजीव गांधी इंजीनियरिंग कालेज नगरोटा,
  • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पालमपुर,
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्वायज धर्मशाला,
  • पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गल्र्स धर्मशाला,
  • राज्य होटल प्रबंधन संस्थान धर्मशाला,
  • काॅलेज आफ एग्रीकल्चर पालमपुर
  • तथा पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भनाला में केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला कैंट के प्रधानाचार्य एवं एनटीए के सिटी को-आॅर्डिनेटर सुनील चौहान ने परीक्षा के आयोजन बारे विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर डिप्टी एसपी निशा, एसडीएम प्रदीप कुमार, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अजय सिंह, आईटीबीपी इंस्पेक्टर राम लाल, एचपीएसईबीएल से राकेश कुमार सहित समस्त परीक्षा अधीक्षक, परीक्षा अब्जर्वर, आईटीबीपी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...