शाहपुर: क्रेच कार्यकर्ता एवं सहायिका के 22 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 केंद्रों में होगी भर्ती

--Advertisement--

शाहपुर, 19 जून – कोहली 

महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत बाल विकास परियोजना रैत द्वारा उपमंडल शाहपुर एवं कांगड़ा क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी एवं क्रेच (पालना) केंद्रों में क्रेच कार्यकर्ता और क्रेच सहायिका के कुल 22 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत निर्मला चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। क्रेच कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा क्रेच सहायिका पद के लिए 10वीं पास निर्धारित की गई है। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा अभ्यर्थी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

  • उन्होंने बताया कि जिन केंद्रों में भर्ती की जानी है, उनमें नगर पंचायत शाहपुर (शाहपुर) में 1 क्रेच कार्यकर्ता एवं 1 क्रेच सहायिका,
  • नगर पंचायत शाहपुर-2 में 1 क्रेच कार्यकर्ता एवं 1 क्रेच सहायिका,
  • आंगनबाड़ी केंद्र दुर्गेला-2 में 1 क्रेच कार्यकर्ता एवं 1 क्रेच सहायिका,
  • बनु महादेव (ठारु) में 1 क्रेच सहायिका,
  • लांजोट (बसनूर) में 1 क्रेच कार्यकर्ता,
  • अपर डोहब -2 में 1 क्रेच कार्यकर्ता एवं 1 क्रेच सहायिका,
  • बागरू में 1 क्रेच कार्यकर्ता एवं 1 क्रेच सहायिका,
  • रैत-3 में 1 क्रेच कार्यकर्ता,
  • मकरोटी-2 में 1 क्रेच सहायिका,
  • भेरू (नेरटी) में 1 क्रेच कार्यकर्ता एवं 1 क्रेच सहायिका,
  • पुहाड़ा (बागरू) में 1 क्रेच कार्यकर्ता एवं 1 क्रेच सहायिका,
  • डढंब खास में 1 क्रेच कार्यकर्ता,
  • नरयाल (डोहब) में 1 क्रेच सहायिका,
  • ट्रेंबला-1 (मेहरना पंचायत, उपमंडल कांगड़ा) में 1 क्रेच सहायिका
  • तथा अपर ठेहर ( उपमंडल कांगड़ा) में 1 क्रेच कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा।

निर्मला चौहान ने बताया कि अपने आवेदन पत्र 10 जुलाई तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रैत में जमा कर सकती हैं। साक्षात्कार 21 जुलाई को कांगड़ा उपमंडल तथा 22 जुलाई को शाहपुर उपमंडल के अभ्यर्थियों के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रैत में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रैत से संपर्क कर सकती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...