शिमला में युवक की हत्या! जुब्बल में सड़क किनारे खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल में सड़क किनारे युवक का खून से लथपथ शव मिलने का मामला सामने आया है, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।

हिमखबर डेस्क

राजधानी शिमला के जुब्बल क्षेत्र में नेपाली मूल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक के सिर, मुंह और गर्दन के आसपास चोटों के निशान थे और शरीर से काफी खून बहा हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान हिरेन्द्र के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से जुब्बल क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने हत्या के आरोप में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडोल गांव निवासी साहिल भीमटा अपने तीन साथियों सक्षम, अखिल और हर्ष के साथ नवरात्र के अवसर पर हटकोटी मंदिर गए थे।

मंदिर में दर्शन करने के बाद चारों ने शाम को खाना खाया और फिर सक्षम की कार में सवार होकर अपने गांव मंडोल की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान डोची से कुछ पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर उन्हें एक व्यक्ति औंधे मुंह पड़ा दिखाई दिया। सडक़ किनारे व्यक्ति को इस हालत में देखकर चारों युवकों ने वाहन रोक दिया और नीचे उतरकर उसकी स्थिति देखने पहुंचे।

युवकों ने देखा कि व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा था और उसके सिर, मुंह तथा गर्दन के आसपास गंभीर चोटें थीं। उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। घटनास्थल के आसपास कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। हालात को देखते हुए साहिल भीमटा और हर्ष ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही उन्होंने आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 को भी फोन कर मौके पर बुलाया, ताकि घायल व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। एंबुलेंस कर्मियों ने व्यक्ति की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की और मृतक की पहचान करने के प्रयास किए। बाद में मृतक की पहचान नेपाली मूल के 33 वर्षीय हिरेन्द्र के रूप में हुई। बताया गया है कि वह कुछ समय से जुब्बल में रह रहा था।

पुलिस ने साहिल भीमटा के बयान, घटनास्थल की परिस्थितियों और मृतक के शरीर पर मिले चोटों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत दर्ज इस मामले में पुलिस अब घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। युवक की हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के बालकरूपी में गोलीकांड, घर के बाहर रिटायर फौजी को मारी गोली; आरोपी फरार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बालकरूपी में सुबह...