‘भाई CM स्टाफ में है, सरकारी नौकरी दिला दूंगा’, काँगड़ा में जॉब के नाम लाखों का खेल; व्यक्ति से ऐंठ लिए 60 लाख

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, आरोप है कि व्यक्ति को CM स्टाफ में भाई होने का हवाला देकर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा के तहत बैजनाथ क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 60 लाख रुपये ठग लिए गए। बैजनाथ के कुकैना गांव निवासी प्रवीण कुमार ने पंचरुखी के रठां गांव निवासी विशाल शर्मा पर अपने और रिश्तेदारों के बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

भाई मुख्यमंत्री स्टाफ में…

पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि विशाल शर्मा ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि उसका भाई मुख्यमंत्री के स्टाफ में तैनात है और वह उनके बच्चों को सरकारी नौकरी दिलवा सकता है।

झांसे में लेकर ऐंठ ली रकम

इसी भरोसे में आकर उसने अपने और रिश्तेदारों के बच्चों को नौकरी दिलाने के लिए आरोपित को किस्तों में 60 लाख रुपये दिए लेकिन उसने नौकरी नहीं दिलाई।

और लोगों से भी ठगी का आरोप

आरोपित पर बैजनाथ क्षेत्र के कुछ अन्य युवाओं से भी सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर पैसे लेने का आरोप है। थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। आरोपित से भी पूछताछ की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के बालकरूपी में गोलीकांड, घर के बाहर रिटायर फौजी को मारी गोली; आरोपी फरार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बालकरूपी में सुबह...

शिमला में युवक की हत्या! जुब्बल में सड़क किनारे खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल में सड़क...