हिमाचल में दर्दनाक हादसा! बारात में जा रही कार नदी में गिरी, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, 4 गंभीर

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में बारात में जा रही एक कार चंद्रभागा नदी में गिरने से बड़ा हादसा हो गया, दुर्घटना में तीन लोगों की मौत और चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तांदी क्षेत्र में वीर मंदिर के समीप उस समय हुआ, जब शादी समारोह में शामिल होने जा रहे सात लोगों की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चंद्रभागा नदी के किनारे जा गिरी। दुर्घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, Hyundai i20 कार (HR 03P 3251) कुठाड़ (तांदी) गांव से सलग्रां गांव की ओर जा रही थी। कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें छह व्यक्ति सलग्रां गांव और एक व्यक्ति भुजंड गांव का निवासी बताया गया है। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि जब कार राज्य राजमार्ग-26 (SH-26) पर तांदी स्थित वीर मंदिर के समीप एक मोड़ पर पहुंची, तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे लुढ़कते हुए चंद्रभागा नदी के किनारे जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी तांदी, पुलिस थाना उदयपुर और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), उदयपुर पहुंचाया गया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सीएचसी उदयपुर लाया जा रहा है।

रोहित ठाकुर, गांव शलग्रां, उदयपुर, चालक पुष्पेंद्र, गांव भुजुंड, समीर गांव शलग्रां और विवेक गांव शलग्रां हादसे में घायल हुए हैं। वहीं, शिव कुमार पुत्र रूप सिंह गांव शलग्रां, अजय पुत्र रूप सिंह (दोनों पिता पुत्र) की हादसे में मौत हो गई। इसके अलावा, कार्तिक पुत्र जर्म चंद निवासी शलग्रां ने भी हादसे में अपनी जान गंवा दी। मयाड़ के पटवारी ने यह रिपोर्ट दी है।

डीएसपी केलांग केडी शर्मा के बोल

डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में पुलिस मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

डीएसपी ने लोगों से अपील की कि पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। खासकर तीखे मोड़ों पर गति नियंत्रित रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार तेज, गगल से शिफ्ट होंगे 22 सरकारी संस्थान

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की कवायद...

हिमाचल का अनोखा दशहरा: बंदूक से फोड़ा जाता है पाप का घड़ा, 600 साल पुरानी परंपरा

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की क्षेत्र में...