कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

--Advertisement--

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी से लदे 7 बोलेरो और ट्रक, पंजाब भेजी जा रही थी लकड़ी; वन विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल

फतेहपुर/नूरपुर – स्वर्ण राणा

पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने फतेहपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से लदे सात एनसी बोलेरो वाहनों और एक ट्रक को कब्जे में लिया है। वाहनों के पंजाब की ओर जाने की सूचना है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कथित अवैध कटान और लकड़ी तस्करी के नेटवर्क को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, वहीं वन विभाग की निगरानी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है।

जानकारी के अनुसार सीआईए नूरपुर की टीम ने थाना फतेहपुर के तहत बडूखर-रियाली क्षेत्र में नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान लकड़ी से लदे सात बोलेरो और एक ट्रक को रोका गया।

पुलिस द्वारा लकड़ी से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर चालक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जंगलों में अवैध कटान और लकड़ी की तस्करी की शिकायतें सामने आती रही है।सीआईए की इस कार्रवाई के बाद लोगों ने सवाल उठाए हैं कि यदि यह गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं तो संबंधित विभागों द्वारा समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

एसपी कुलभूषण वर्मा के बोल

पुलिस जिला नूरपुर के एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि कुछ वाहन वन परिक्षेत्र जवाली के पट्टा जाटियां, फतेहपुर रिंग और टकबाल क्षेत्र से संबंधित हैं, जबकि कुछ वाहन रैहन के सकरी क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं।

वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ थाना फतेहपुर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कथित तौर पर यह गतिविधि कब से चल रही थी तथा इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

फिलहाल सीआईए की इस कार्रवाई ने जंगलों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि इस मामले में और किन लोगों की भूमिका सामने आती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...