न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन दिनों बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बढ़ती भीड़ के बावजूद मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाएं चरमराती नजर आ रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मंदिर परिसर में जूता घर की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर ही जूते-चप्पल उतार रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां किसी सुरक्षाकर्मी या कर्मचारी की तैनाती नहीं रहती, जो श्रद्धालुओं को सही दिशा-निर्देश दे सके। इससे मंदिर की गरिमा और धार्मिक आस्था भी प्रभावित हो रही है।

मंदिर को जाने वाली सड़क के किनारे दुकानों के बाहर प्रतिदिन कई वाहन अव्यवस्थित तरीके से पार्क किए जाते हैं। इसके कारण पैदल यात्रियों और वाहन चालकों दोनों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

क्षेत्र में यातायात पुलिस और पुलिस चौकी होने के बावजूद अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि मंदिर परिसर में निजी पार्किंग के साथ-साथ मंदिर प्रशासन की सशुल्क पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध है।

सफाई व्यवस्था को लेकर भी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। सफाई का जिम्मा सुलभ शौचालय संगठन को सौंपा गया है, लेकिन झील किनारे और अन्य स्थानों पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं दिख रही है। इसके अलावा बाणगंगा में स्नान करने वालों के लिए भी पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध नहीं हैं।

प्रशासन ने केवल चेतावनी बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है, जबकि बरसात का मौसम नजदीक है और नदी-नालों का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है। बावजूद इसके झील और बाणगंगा क्षेत्र में किसी सुरक्षा कर्मी की तैनाती नहीं की गई है।

मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभागों और कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र जारी किए जा रहे हैं तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...