आईएचएम के विशेषज्ञों ने हमीरपुर जेल के कैदियों को सिखाए कुकिंग के गुर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदियों को भविष्य में नई राह दिखलाने के लिए जिला प्रशासन ने होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के सहयोग से एक विशेष पहल की है। जिला प्रशासन ने इन सजायाफ्ता कैदियों के लिए विशेष रूप से पांच दिन का कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाया जोकि शुक्रवार को संपन्न हो गया।

एडीसी एवं होटल प्रबंधन संस्थान हमीरपुर के कार्यकारी प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान के विशेषज्ञों ने 25 से अधिक कैदियों को कुकिंग सिखाई। इस दौरान बेकरी उत्पादों, सैंडविच, बर्गर, पैट्टीज, स्वीट एंड साल्टड कूकीज और समोसा इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अलावा होटल प्रबंधन से संबंधित कई अन्य सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि सजा पूरी होने के बाद ये लोग सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें और स्वरोजगार को अपनाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें, इसी उद्देश्य के साथ जिला प्रशासन ने आईएचएम के सहयोग से यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाया है। एडीसी ने बताया कि सभी सजायाफ्ता लोगों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम काफी रुचि दिखाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...