पीएम मोदी के चंबा दौरे को लेकर गगरेट थाना से ड्यूटी देने आए पुलिस कांस्‍टेबल की अचानक मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चंबा दौरे को लेकर वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात एक हेड कांस्‍टेबल की हृदयाघात के कारण मौत हो गई। 46 वर्षीय एचएचसी सुरजीत कुमार पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी कुनेरन थाना अंब जिला ऊना के निवासी थे व गगरेट पुलिस थाना में तैनात थे।

सुरजीत कुमार वीवीआईपी ड्यूटी के लिए थाना गगरेट से चंबा के लिए रवाना हुए थे। यहां पहुंचने के बाद वह पुलिस कर्मचारियों के साथ होम गार्ड ट्रेनिंग सेंटर चंबा में ठहरे थे। देर रात करीब 11 बजे सुरजीत कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों को लगा कि वह ठीक हो जाएगा।

लेकिन, जब तबीयत अधिक बिगड़ गई तो उन्होंने देर न करते हुए सुरजीत कुमार को पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज चंबा में उपचार के लिए पहुंचाया। डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। लेकिन, मंगलवार सुबह करीब पांच बजकर 10 मिनट पर सुरजीत की मौत हो गई।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीरवार को चंबा दौरे पर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस जवानों सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां जिला मुख्यालय चंबा पहुंच रही हैं।

यहां पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जायजा लिया जा रहा है, ताकि प्रधानमंत्री के चंबा दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो।

उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने एचएचसी सुरजीत कुमार की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हृदयाघात के कारण सुरजीत कुमार की मौत हुई है।

गगरेट थाना प्रभारी ने जताया दुख

पुलिस थाना गगरेट के प्रभारी अशोक कुमार ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्‍होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। डॉक्टरों ने सुरजीत कुमार को सुबह सवा पांच बजे मृत घोषित कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...