सामाजिक सुरक्षा पेंशन से बेटे का इलाज करवा रही बुजुर्ग महिला

--Advertisement--

Image

मानसिक तौर पर परेशान बेटे के इलाज के लिए पीडि़त परिवार ने लगाई मदद की गुहार

पालमपुर/पंचरुखीनितिश पठानियां

85 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने मानसिक तौर पर परेशान बेटे का पालन पोषण करने को मजूबर है। बात पंचायत टटैहल के गांव बंडू की है जहां जिस उम्र में अपने बच्चों की सहायता एव सहयोग की जरूरत है वह उस उम्र में अपने लडक़े को पालने को मजबूर है।

कभी हंसता खेलता परिवार आज दयनीय स्थिति में है। उक्त गांव के एक बुजुर्ग महिला जिसे पहले अपने बड़े बेटे, छोटी बहू की मौत का दुख सहना पड़ा। वहीं अब अपनी बड़ी बहू की बीमारी के साथ छोटे बेटे की मानसिक परेशानी के साथ बीमारी का गम झेलना पड़ रहा है।

मात्र अपनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सहारे अपने बेटे के इलाज करवा रही है जो नाकाफी है। हालांकि स्थानीय निवासी मुंशी ठाकुर उनकी मदद करते रहते है। अब यह बुजुर्ग महिला किसी समाज सेवी संस्था से आस लगाए हुए है कि कोई उसकी मदद को हाथ बढ़ाए।

बुजुर्ग महिला दानवीर सज्जनों की राह ताक रही है जो उनके राशन पानी के साथ बीमार बेटे के इलाज को आगे आएं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अलावा कोई भी कमाने वाला नहीं है जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है।

उसके बेटे का इलाज चला हुआ है और इलाज के लिए पैसे भी नहीं रहे हैं। चंद एक दानवीर सज्जनों की मदद से इलाज हो रहा है। पीडि़त परिवार ने सामाजिक संस्थाओं से मदद की गुहार लगाई है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...