Fact Check : मां ज्वाला जी की शैय्या पर मानसिक रूप से बीमार शख्स लेटा, वीडियो आया सामने

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वाला जी की शैय्या से जुड़ा 6 सैकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स मां के दरबार में लेटा हुआ नजर आ रहा है।

इस वायरल वीडियो की सच्चाई जानने का प्रयास किया। इसमें खुलासा हुआ है कि ये घटना करीब तीन महीने पहले मई की है। स्थानीय प्रशासन को इसका पता था। लेकिन अब वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों तक भी जानकारी पहुंच गई है।

फैक्ट चैक में ये बात सामने आई कि ये वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है। स्थानीय स्तर पर बेशक ही इस मामले को इस कारण नजर अंदाज कर दिया गया कि शैय्या तक पहुंचने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है। लेकिन उपायुक्त ने इस पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

बता दें  कि शक्तिपीठ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति के मुख्य दरबार में पहुंचकर इस तरह की घटना को अंजाम देना वास्तव में ही गंभीर मामला हैै। ऐसे में तो सेंधमारी भी हो सकती है।

उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल के बोल

उधर इस बारे कांगड़ा के उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि ये वीडियो करीब तीन महीने पहले का है। इसको लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं। उपायुक्त ने माना कि सुरक्षा में चूक हुई है। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत ही एसडीएम से बात की गई। इसके बाद पता चला कि वीडियो वास्तव में सही है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में सुरक्षा की चूक पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बातचीत में उपायुक्त ने माना कि शैय्या तक पहुंचने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...