सरहदों पर तैनात जवानों के लिए बनाई जा रही पांच हजार राखियां

--Advertisement--

Image

मंडी, 01 अगस्त – नरेश कुमार

देश की रक्षा में दिन रात तैनात सैनिकों के लिए इस वर्ष भी हिमाचल प्रदेश डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन मंडी पांच हजार तिरंगा कलर की राखियां तैयार करने में जुटा है। यह राखियां आने वाले तीन चार दिनों में तैयार कर उत्तर भारत में देश की सरहद पर डटे जवानों के लिए भेज दी जाएंगी।

मंडी में एसोसिएशन की महिलाएं रक्षा बंधन के गीत की गुनगुनाहट के साथ स्वयं अपने हाथों से हरा सफेद और केसरिया रंग के रेशमी धागे से राखियां बनाने में बड़े ही उत्साह के साथ जुटी हैं। यह राखियां ट्रांजिट कैंप भेजी जाएंगी जिसके बाद वहां से इन्हें ग्लेशियर, जम्मू कश्मीर व लेह लद्दाख में सैनिकों के लिए भेजा जाएगा।

हिमाचल प्रदेश डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा आशा ठाकुर ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष एसोसिएशन लगभग 11 हजार राखियां सरहदों पर तैनात सैनिकों के लिए भेजेंगी, जिनमें से पांच हजार तिरंगा रंग की राखियां हैं जिन्हें स्वयं हाथों से बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह राखियां उन फौजी भाईयों के लिए एक हौसला है जो रक्षाबंधन पर घर नहीं आ सकते। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को रक्षाबंधन है और उससे पहले इन राखियों को तैयार कर फौजी भाइयों के लिए भेज दिया जाएगा।

वहीं इस दौरान अपने हाथों से राखी तैयार कर रही एसोसिएशन की सदस्या शांता ठाकुर ने बताया कि फौजी भाई रक्षा बंधन पर घर नहीं आ पाते इसलिए उन्हें राखी भेजी जा रही है ताकि इस राखी को पहन कर वे अपने को अकेला महसूस न करें। उन्हें लगे की उनकी बहन ने राखी के रूप में उन्हें अपना प्यार भेजा है।

बता दें कि एसोसिएशन 2015 से इस प्रकार फौजी भाइयों के लिए राखी भेजती आ रही है। इसी क्रम में एक बार एसोसिएशन की बहनों ने खुद भी सरहद पर जा कर फौजी भाइयों को अपने हाथों से राखी बांधी। आने वाले समय में भी इस प्रक्रिया को जारी रखने की बात भी एसोसिएशन ने कही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...