
हमीरपुर – अनिल कपलेश
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. जहां बीजेपी नरेंद्र ठाकुर की गाड़ी को पिकअप ने टक्कर मार दी. ये हादसा नालटी हार के पास हुआ.
बता दें कि बीजेपी विधायक नरेंद्र ठाकुर जिले की बरारलडी पंचायत के सीसे स्कूल में ब्लॉक हमीरपुर स्तर के टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शामिल होने जा रहे थे. हादसे के समय विधायक नरेंद्र ठाकुर भी कार में मौजूद थे.
गनीमत रही की इस हादसे में दोनों पक्षों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. गौरतलब है कि सुबह आठ बजे के करीब विधायक अपनी इनोवा कार में सवार होकर बरारलडी टूर्नामेट के उदघाटन समारोह के लिए जा रहे थे.
तभी नालटी हार के पास तीखे मोड़ होने के कारण दूसरी तरफ से आती हुई पिकअप से टककर हो गई. हादसे में दोनों गाड़ियों को नुकसान हुआ है.
वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी.
