जन्‍मदिन के बहाने मतदाताओं की नब्ज टटोल गए सुधीर शर्मा , धर्मशाला में ठोकी चुनावी ताल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसवाल

पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाने के बहाने धर्मशाला में शक्ति-प्रदर्शन किया।इस दौरान उन्होंने दाड़ी मैदान में हजारों की भीड़ जुटा कर विरोधियों के जहां मुंह बंद किए हैं, वहीं विपक्षी पार्टियों को भी सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

सुधीर शर्मा ने सुबह चामुंडा मंदिर में माथा टेका और इसके बाद करीब 12:30 बजे दाड़ी मैदान पहुंचे। इस दौरान दाड़ी मेला मैदान में सजाया गया पंडाल लोगों से पूरी तरह से भरा हुआ था। सुधीर शर्मा के इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राजेंद्र राणा, चौधरी चंद्र कुमार, यादवेंद्र गोमा और आरएस बाली सहित कई नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है। बेरोजगारी, महंगाई और नौकरियों की बिक्री ऐसे कुछ ज्वलंत मुद्दे हैं, जिनसे प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसका कार्यकर्ता है और उसी दम पर वह इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

वहीं इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि जिला कांगड़ा से प्रदेश की राजनीति में बदलाव होता है और यह बदलाव धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से दिख रहा है। वहीं, इस अवसर पर सुधीर शर्मा ने कहा कि अब सरकार बदलो, हालात बदलो के नारे को लेकर कांग्रेस आगे होगी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाया है और आगे भी उनके यह प्रयास जारी रहेंगे। कांग्रेस ने यह पहले से तय किया है कि जनता से बात करके ही पार्टी अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी। सुधीर ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर जनता की राय पर विकास का रोडमैप तैयार करेगी।

कहां क्या समस्याएं हैं, इसकी जानकारियां एकत्रित की जाएगी। जनता क्या चाहती है, इस बारे में जानकारी हासिल करके ही विकास का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...