हिमाचल में अब शहरी क्षेत्रों में भी तैनात होंगी आशा वर्कर

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में अब शहरी क्षेत्रों में भी आशा वर्करों को तैनात किया जाएगा। प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को केंद्र ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही 780 वर्करों की भर्ती की जाएगी। ये सभी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) के अधीन सेवाएं देंगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से ही 7,964 आशा वर्कर सेवाएं दे रही हैं। लोगों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा वर्करों की नियुक्ति होगी। 800 की आबादी पर एक आशा वर्कर की तैनाती की जाएगी। इन्हें प्रदेश सरकार की ओर से 4,700 रुपये जबकि केंद्र सरकार से 2,000 रुपये मासिक मानदेय मिलता है।

गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जाने पर 300 रुपये और वापस घर लाने पर 300 रुपये इन्सेंटिव दिया जाता है। टीबी, टीकाकरण और किशोरियों को लेकर एनएचएम की ओर से कराए जाने वाले कार्यक्रमों में भी इन्हें इन्सेंटिव दिया जाता है।

सुभाशीष पंडा, प्रधान सचिव स्वास्थ्य के बोल

हिमाचल के शहरी क्षेत्रों मेें भी आशा वर्करों की तैनाती की जाएगी। ऐसा पहली बार किया जा रहा है। ग्रामीण के साथ शहरी क्षेत्रों में भी आशा वर्करों की जरूरत है। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...