
इंदोरा, शम्मी धीमा
विधानसभा इंदौरा के अंतर्गत आती पंचायत गगवाल के उप प्रधान ने वन्य जंतु के संरक्षण के लिए अनोखी पहल की शुरुआत की है। गर्मियों के मौसम में वन्य जीव जंतुओं को पीने की पानी को लेकर समस्या ना हो इसलिए उप प्रधान ग्राम पंचायत गगवाल के अशोक कपूर ने वनों में बने तालाबों की सफाई का अभियान खुद शुरू कर दिया है।
बह ट्रैक्टर लेकर खुद ही वनों में बने तालाबों को साफ कर रहे हैं। तथा टैंकरों में पानी भर रहे है , ताकि वन्य जीव जंतुओं को पानी पीने संबंधी कोई परेशानी ना हो.
साथ में ही उप प्रधान अशोक कपूर ने बताया कि अगर तलाब साफ-सुथरे होंगे तो हमारे किसानों को भी इससे पानी अपनी बिजी सब्जियों को देने के लिए उपलब्ध हो जाएगा. यह कार्य भी अपने खुद के खर्चे से कर रहे हैं . उन्होंने सरकार के राज्य सब को बचा कर खुद यह पहल की है.
