मुख्यमंत्री द्वारा देहरी महाविद्यालय में M.com और Msc Physics की कक्षाएं शुरू करवाना महज एक आश्वासन

--Advertisement--

Image

फतेहपुर, अनिल शर्मा

आज दिनाँक 11/08/2021को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई देहरी द्बारा महाविद्यालय में प्राचार्य के द्बारा माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें यह मांग की गई कि देहरी महाविद्यालय में M.com और Msc Physics की कक्षाएं जल्द से जल्द शुरू की जाए ।

इस विषय को लेकर हाल ही में विद्यार्थी परिषद देहरी इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री जी से उनके फतेहपुर दौरे के दौरान उनसे मिला था और उनके समक्ष Msc Physics और M. com की कक्षाएं जल्द से जल्द शुरू करने की मांग रखी थी ।

मुख्यमंत्री द्वारा विद्यार्थियों को आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही यह कक्षाएं देहरी महाविद्यालय में शुरू की जाएंगी और मंच से भी M. com की घोषणा इस बार की गई परंतु हम देखे तो 2019 में जो Msc Physics और M. Com की जो घोषणा कि गयी थी वह मात्र घोषणा बन कर रह गयी है।

वो धरातल पर अभी तक उत्तरी ही नहीं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देहरी इकाई ने प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को स्नातकोत्तर की Msc Physics और M. Com कक्षा शुरू करने के लिए पांच दिन का समय दिया है यदि पांच दिन के अंदर इन कक्षाओं को शुरू करने के लिए कोई भी अधिसूचना या स्नातकोत्तर के लिए गठित की गई जांच कमेटी महाविद्यालय में नहीं आती तो विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी भूख हड़ताल करेगीी, जरुरत पड़ी तो विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय में निरंतर कक्षाओं का बहिष्कार करेगी और महाविद्यालय को बंद भी करेगी ।

इस मौके पर इकाई अध्यक्ष रजनी का कहना है कि हमारे क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए शिमला या धर्मशाला जाना पड़ता है और उन्हें अनेक असुविधाओं का सामना करना पड़ता है ‌। सरकार जल्द से जल्द इन कक्षाओं को शुरू करें ताकि हमारे क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे पड़ने के लिए शिमला या धर्मशाला ना जाना पड़े जाना पड़े।

इकाई के अन्य कार्यकर्ता उपाध्यक्ष अंकिता गुलेरिया, सह सचिव समृद्धी पठानियां, सह सचिव रिया शर्मा, साक्षी, अमीषा, जय, अंजलि सलारिया, ईशा इस मौके पर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...