शाहपुर: सारनू में सेवा का महापर्व: शिवहिम इन्फोटेक व शिवहिम ग्रुप का 10 दिवसीय छबील, फल एवं विशेष प्रसाद वितरण अभियान भव्य रूप से संपन्न

--Advertisement--

शाहपुर – नितीश पठानियां 

सारनू में शिवहिम इन्फोटेक और शिवहिम ग्रुप द्वारा आयोजित 10 दिवसीय छबील एवं फल वितरण सेवा अभियान का सफल समापन 26 जून 2026 को विशेष प्रसाद वितरण के साथ किया गया। यह सेवा अभियान 15 जून 2026 को शुरू हुआ था।

अभियान के दौरान “स्वस्थ फल, स्वस्थ समाज” के संदेश को आगे बढ़ाते हुए राहगीरों और लोगों को शीतल जल (छबील) और ताजे फल वितरित किए गए। अंतिम दिन विशेष प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर छबील सेवा का आनंद लिया और इस पहल की सराहना की।

शिवहिम ग्रुप के मालिक वेरिक मैक (ब्रिज) ने सामाजिक सेवा और सामुदायिक कल्याण को लेकर संदेश साझा किया और इस तरह की गतिविधियों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और सेवा कार्य में अपनी सहभागिता दी।

कार्यक्रम का आयोजन शिवहिम ग्रुप परिवार, मित्रों और समर्थकों के संयुक्त सहयोग से किया गया, जिसमें विनय, पंकज, शशांक, परम, संजीव ठाकुर (JBM), जगजीत ठाकुर (JRL), अभिनंदन और रोटरैक्ट क्लब अध्यक्ष अभिनव राणा सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...