फोरलेन निर्माण से बिगड़े हालात, सिहुवा में जलभराव का विधायक ने किया निरीक्षण

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

फोरलेन निर्माण कार्य के चलते पहली ही बारिश मेंशाहपुर विधानसभा के अन्तर्गत सिहुवा क्षेत्र के कई घरों में पानी घुसने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने उप-मंडल अधिकारी (एसडीएम) गणेश ठाकुर सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को देखते हुए स्थानीय लोगों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण से जुड़े सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान लोगों के घरों में पानी न घुसे और किसी भी प्रकार की जन-धन हानि से बचा जा सके।

उन्होंने प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों से समन्वय बनाकर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और बरसात के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...